पुलिस ने कार को किया जब्त
आरा : पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद भी शराब तस्कर धंधा करने से बाज नहीं आ रहे हैं. बुधवार की देर रात नगर थाना क्षेत्र के धरहरा के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार सवार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देख कर कार सवार गाड़ी को तेज गति से चलाने लगा. पुलिस ने पीछा करना शुरू किया. बाद में मठिया मोड़ के समीप तस्कर कार छोड़कर फरार हो गया. तलाशी ली तो शराब की बोतलें बरामद हुईं.
जब्त कार के सहारे पुलिस धंधेबाज तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. नगर थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि धंधेबाज का पता लगाया जा रहा है.
