ट्रेन से गिर कर दो वृद्धों की मौत

आरा : दानापुर रेलखंड के आरा रेलवे स्टेशन व बिहिया रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से गिरकर दो वृद्धों की मौत हो गयी. दोनों की पहचान अभी नहीं हो पायी है. दोनों की उम्र लगभग 60-65 वर्ष बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार आरा रेलवे स्टेशन के पूर्व मेन लाइन पर चलती ट्रेन […]

आरा : दानापुर रेलखंड के आरा रेलवे स्टेशन व बिहिया रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से गिरकर दो वृद्धों की मौत हो गयी. दोनों की पहचान अभी नहीं हो पायी है. दोनों की उम्र लगभग 60-65 वर्ष बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार आरा रेलवे स्टेशन के पूर्व मेन लाइन पर चलती ट्रेन से गिरने से अज्ञात वृद्ध की मौत हो गयी. वहीं दूसरी तरफ बिहिया रेलवे स्टेशन से पश्चिम मेन लाइन पर दूसरे अज्ञात की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शव की शिनाख्त को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है. इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष बिधु भूषण सिंह ने बताया कि दोनों की शिनाख्त की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >