पीरो में करेंट लगने से युवती की गयी जान खेत में मवेशी का चारा लाने गयी थी युवती

पीरो : पीरो थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में मवेशी का चारा लाने गयी एक युवती विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गयी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतका रंभा देवी इब्राहिमपुर गांव निवासी अर्जुन सिंह की पत्नी बतायी जाती है. बताया जा रहा है कि रंभा देवी […]

पीरो : पीरो थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में मवेशी का चारा लाने गयी एक युवती विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गयी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

जानकारी के अनुसार मृतका रंभा देवी इब्राहिमपुर गांव निवासी अर्जुन सिंह की पत्नी बतायी जाती है. बताया जा रहा है कि रंभा देवी खेत में घास लाने गयी थी, तभी लटक रहे तार में चिपक गयी. घटना के बाद हाहाकार मच गया. मौके पर पहुंचे लोग इस घटना के लिए जिम्मेवार विद्युत विभाग को ठहरा रहे हैं.
बता दे कि बिजली का धारा प्रवाहित तार काफी लंबे समय से नीचे लटक रहा था, जिसे ठीक करने के लिए सहायक विद्युत अभियंता को सूचित किया गया था लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया. इधर घास काटने के दौरान रंभा देवी विद्युत करेंट की चपेट में आ गयी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >