छह लीटर शराब के साथ दो धराये

पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया आरा : नवादा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छह लीटर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गये आरोपित शिवगंज निवासी तेजु यादव तथा मीरगंज निवासी द्वारिका यादव बताये जाते हैं. दोनों के […]

पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया

आरा : नवादा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छह लीटर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गये आरोपित शिवगंज निवासी तेजु यादव तथा मीरगंज निवासी द्वारिका यादव बताये जाते हैं.
दोनों के पास से पुलिस ने छह लीटर देशी शराब बरामद की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों टमटम पर बैठकर शराब लेकर जा रहे थे, तभी पुलिस सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >