संदेश : संदेश थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव में एक महिला के साथ पहले मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. महिला द्वारा संदेश थाने में गांव के ही एक युवक पर मामला दर्ज कराया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. महिला द्वारा दिये गये आवेदन में बताया गया है कि कोसडिहरा गांव के विंदेश्वर यादव के पुत्र मोहन यादव मामूली बात को लेकर उसके साथ उलझ गये और मारपीट करने लगे. मौके का फायदा उठाकर उसने पटक दिया
और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया गया. बाद में महिला द्वारा जब हो- हल्ला किया गया तो गांव के कुछ लोग पहुंच गये, तब तक आरोपित फरार हो चुका था. महिला को अस्त-व्यस्त स्थिति में देखा गया. महिला के कपड़े भी फटे हुए थे. पुलिस घटना की सत्यता की जांच कर रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष संदेश ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
