आरा : पंजाब मेल में सफर कर रहे मुजफ्फरपुर के एक यात्री का आरा रेलवे स्टेशन पर उचक्कों ने चेन छीन ली. शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए आरपीएफ के जवानों ने उदवंतनगर के असनी गांव के रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया तथा जीआरपी, दानापुर को सौंप दिया.
वहीं गिरफ्तार उचक्के को दानापुर की टीम में आरा जीआरपी को सौंप दिया गया . जबकि जीआरपी ने उससे काफी पूछताछ की तथा इस दौरान उसके बताये ठिकानों पर आरा जीआरपी कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. इसमें अभी और उचक्के जीआरपी की गिरफ्त में आ सकते हैं.
