दो टेंपो में टक्कर, एक की मौत, 25 घायल

बलिया : एनएच 31 पर पोखड़िया ढाला के पास रविवार को दो टेंपो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि 25 लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि एक टेंपो बलिया की ओर से सवारी लेकर बेगूसराय जा रहा था, वहीं दूसरा टेंपो बेगूसराय से बलिया की ओर आ रहा था. […]

बलिया : एनएच 31 पर पोखड़िया ढाला के पास रविवार को दो टेंपो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि 25 लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि एक टेंपो बलिया की ओर से सवारी लेकर बेगूसराय जा रहा था, वहीं दूसरा टेंपो बेगूसराय से बलिया की ओर आ रहा था. पोखड़िया ढाला के पास ओवरटेक करने को लेकर दोनों वाहनों में टक्कर हो गयी.

इस घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल और निजी क्लिनिक में भरती कराया गया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बेगूसराय के रचियाही निवासी श्रवण राय के रूप में की गयी है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर सांत्वना दिया. वहीं दूसरी घटना मनसेरपुर-सादीपुर पथ के चेचियाही बांध के

दो टेंपो में टक्कर, एक की…
दक्षिण पुलिया के पास हुई. यहां आॅटो के दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल शंकर मल्लिक का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया. अन्य घायलों का इलाज बलिया के निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है. ऑटो थाना क्षेत्र के गोखलेनगर विष्णुपुर से सवारी लेकर बलिया जा रहा था. हादसे के बाद काफी देर तक सड़क पर अफरा-तफरी मची रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >