सड़क पर की धनरोपनी

शाहपुर : शाहपुर-बनाही पथ की जर्जर हालत को लेकर आक्रोशित स्थानीय लोगाें द्वारा सड़क पर शाहपुर ब्लॉक के समीप धान रोपनी की गयी. लोगाें ने सरकार, स्थानीय विधायक राहुल तिवारी तथा नगर पंचायत के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की. स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क वर्षों से खराब है, जिसे बनवाने के लिए कई बार […]

शाहपुर : शाहपुर-बनाही पथ की जर्जर हालत को लेकर आक्रोशित स्थानीय लोगाें द्वारा सड़क पर शाहपुर ब्लॉक के समीप धान रोपनी की गयी. लोगाें ने सरकार, स्थानीय विधायक राहुल तिवारी तथा नगर पंचायत के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की. स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क वर्षों से खराब है, जिसे बनवाने के लिए कई बार विधायक द्वारा आश्वासन दिया गया, लेकिन बरसात आने तक भी यह सड़क नहीं बन पायी, जिससे आक्रोशित लोगों ने सरकार एवं प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए उक्त खस्ताहाल जर्जर सड़क पर लोगों द्वारा धान के बिचड़े की रोपनी की गयी. इसमें मनोज साह, अनिल केशरी उर्फ भालू केशरी, मुन्ना यादव, संजय यादव, दीपक सिंह, अंकित पांडे, चंदन पांडे सहित कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >