आवास दिलाने के नाम पर वसूले रुपये

मामला कोइलवर की गीधा पंचायत का चांदी : कोइलवर प्रखंड के गीधा पंचायत में इंदिरा आवास दिलाने के नाम पर लाभुकों से पैसे वसूली का मामला प्रकाश में आया है. आरोप पंचायत के मुखिया, इंदिरा आवास सहायक व लेखपाल पर है. मिली जानकारी के अनुसार गीधा पंचायत के लाभुक गुड्डू मुसहर, विमला देवी व लगनी […]

मामला कोइलवर की गीधा पंचायत का

चांदी : कोइलवर प्रखंड के गीधा पंचायत में इंदिरा आवास दिलाने के नाम पर लाभुकों से पैसे वसूली का मामला प्रकाश में आया है. आरोप पंचायत के मुखिया, इंदिरा आवास सहायक व लेखपाल पर है. मिली जानकारी के अनुसार गीधा पंचायत के लाभुक गुड्डू मुसहर, विमला देवी व लगनी देवी से मुखिया, आवास सहायक व लेखापाल द्वारा उनके बैंक खाते से रुपया निकासी फॉर्म पर अंगूठा का निशान बनवाकर 49-49 हजार रुपये की निकासी करा ली गयी. जिसमें से इंदिरा आवास पास कराने के एवज में विमला देवी से 15000, गुड्डू से 21000 व लगनी देवी से 21000 रुपये जबरदस्ती ले लिए.
साथ ही गुड्डू मुसहर का पासबुक भी अपने पास रख लिया. लाभुकों ने जब इस बात का विरोध किया तो उन्हें अगली किस्त की राशि नहीं देने का भय दिखा कर चुप करा दिया गया. इसे लेकर पीड़ित लाभुकों ने एक आवेदन उप विकास आयुक्त को सौंपा है व जांच कर उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है. वहीं इस संबंध में गीधा पंचायत के मुखिया नंदजी चौधरी से बात करने पर बताया कि यह सही है कि लाभुकों के खाते से प्रथम किस्त की निकासी हुई है, लेकिन रुपये लेने की बात गलत है. मुझे इस तरह की कोई जानकारी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >