गोला व्यवसायी हत्याकांड में सफेदपोश व प्रशासन के अधिकारी शामिल हैं : विधायक
आरा : गोला व्यवसायी कृष्ण कुमार सिंह हत्याकांड में कई सफेदपोश व प्रशासन के अधिकारी शामिल हैं. गोला व्यवसायी द्वारा 17 जनवरी तथा इसके पहले भी कई बार पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगायी गयी थी, पर प्रशासन द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. उक्त बातें […]
आरा : गोला व्यवसायी कृष्ण कुमार सिंह हत्याकांड में कई सफेदपोश व प्रशासन के अधिकारी शामिल हैं. गोला व्यवसायी द्वारा 17 जनवरी तथा इसके पहले भी कई बार पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगायी गयी थी, पर प्रशासन द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
उक्त बातें रालोसपा अरुण गुट के प्रदेश अध्यक्ष सह चेनारी के विधायक ललन पासवान ने परिसदन में संवाददाताओं से बात करते हुए कहीं. रालोसपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ स्व सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देने के बाद परिसदन में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री पासवान ने कहा कि हत्या उच्चस्तरीय साजिश के तहत करायी गयी है.
उन्होंने कहा कि इसकी जांच सीबीआइ से होनी चाहिए तथा हत्या में शामिल लोगों को सजा मिलनी चाहिए. महागठबंधन सरकार अपराधियों, भ्रष्टाचारियों तथा बलात्कारियों की सरकार बन कर रह गयी. इस अवसर पर प्रो विजय कुशवाहा, कुमार आनंद सिंह, डॉ जीतेंद्र शुक्ल, विष्णु मिश्र, ब्रजेश यादव, सुभाष राय, अरुण भट्ट, उर्मिला चौधरी, उर्मिला उपाध्याय, सुनील पासवान, अमरदीप पासवान आदि थे.