सफारी- एंबुलेंस की सीधी टक्कर में एंबुलेंस चालक की हुई मौत

मौके से सफारी का ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर फरार कोइलवर के कायमनगर पुल के समीप हुआ हादसा आरा/कोइलवर : सफारी व एंबुलेंस की सीधी टक्कर में एंबुलेंस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मौके से सफारी गाड़ी का चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. घटना कोइलवर थाना क्षेत्र के कायमनगर पुल की […]

मौके से सफारी का ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर फरार

कोइलवर के कायमनगर पुल के समीप हुआ हादसा
आरा/कोइलवर : सफारी व एंबुलेंस की सीधी टक्कर में एंबुलेंस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मौके से सफारी गाड़ी का चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. घटना कोइलवर थाना क्षेत्र के कायमनगर पुल की समीप की है. जब एंबुलेंस चालक मरीज को पहुंचा कर पटना से लौट रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही सफारी गाड़ी ने ठोकर मार दी. जानकारी के अनुसार मृतक पटना जिले के कनपा रनियातलाब थाना क्षेत्र के राजीपुर गांव निवासी स्व सकलदेव राम का पुत्र उपेंद्र प्रसाद बताया जाता है.
वर्तमान में मृतक सपरिवार आरा के नगर थाना क्षेत्र के शीतल टोला मुहल्ले में रहता था. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गये. बताया जा रहा है कि एंबुलेंस चालक उपेंद्र रविवार की शाम सदर अस्पताल से एक मरीज को लेकर पटना गया हुआ था. लौटने के क्रम में रात लगभग डेढ़ बजे कायमनगर के समीप हादसे का शिकार हो गया. घटना ऐसी थी कि एंबुलेंस के परखचे उड़ गये थे.
एंबुलेंस चलाकर परिवार का करता था भरण- पोषण : उपेंद्र एंबुंलेंस चला कर अपने पूरे परिवार का भरण पोषण करता था. सात भाइयों में सबसे छोटा था मृतक. मृतक के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक है. मूलरूप से ये लोग पटना के निवासी हैं. आरा में भी अपना मकान है, जहां सपरिवार मृतक उपेंद्र रहता था.
पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी बेहोश
घटना की सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को दी गयी. घर में कोहराम मच गया. पत्नी शीला देवी मौत की खबर सुनते ही बेहोश हो गयी. वहीं मृतक के बच्चों का रोते- रोते बुरा हाल है. मृतक को तीन पुत्र निखिल, नीतीश और नितिन तथा पुत्री ज्योति और खुशबू है. पिता की मौत के बाद पूरे परिवार का रोते- रोते बुरा हाल है. आस- पास के लोग घर पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को सांत्वना और ढाढ़स बंधा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >