किसी भी हाल में नहीं बख्शे जायेंगे नामजद आरोपित

आरा : गोला व्यवसायी हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा दिन प्रतिदिन कसते जा रहा है. घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. लेकिन पुलिस का दावा है कि अपराधियों की गिरफ्तार को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. इसको लेकर पुलिस अपराधियों के घर […]

आरा : गोला व्यवसायी हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा दिन प्रतिदिन कसते जा रहा है. घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. लेकिन पुलिस का दावा है कि अपराधियों की गिरफ्तार को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. इसको लेकर पुलिस अपराधियों के घर से लेकर छिपने के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जायेगा.

किसी भी हाल में अपराधी बख्शे नहीं जायेंगे. अगर अपराधी पुलिस की गिरफ्त नहीं आते हैं, तो बहुत जल्द ही अपराधियों की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जायेगी. कुर्क करने को लेकर प्रक्रिया तेज है. कुर्की को लेकर कोर्ट में आवेदन दिया जा चुका है. उम्मीद है कि सोमवार को कोर्ट संपत्ति कुर्क करने का आदेश दे सकता है. बता दें कि रविवार को गोला व्यवसायी कृष्ण कुमार सिंह की हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. हत्या करने के बाद अपराधियों ने घटनास्थल पर हवाई फायरिंग करते हुए दहशत फैला दी थी.

इसको लेकर भलुहीपुर निवासी महेश यादव के बयान पर 10 नामजद पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिसमें पुलिस ने घटना के दो दिन बाद दो महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. उनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया था. हालांकि घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी किसी नामजद की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

सीवान व गोपालगंज में पुलिस ने की छापेमारी : अपराधियों को पकड़ने के लिए गुरुवार से लेकर शनिवार तक छपरा और सीवान में भोजपुर पुलिस छापेमारी करती रही. सूत्रों की माने, तो सीवान जिले में कुख्यात चांद मियां के छुपने की सूचना मिलने पर भोजपुर पुलिस कई जगहों पर छापेमारी की.
हालांकि पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. भोजपुर पुलिस की टीम गोपालगंज व सीवान में डेरा डाले हुए हैं. वहीं कुछ सफेदपोशों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पटना से लेकर दूसरे प्रदेशों में भी छापेमारी कर रही है. पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द नामजद आरोपित जेल के सलाखों के पीछे होंगे.
अारोपितों के घर चिपकाये गये इश्तेहार : पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. शुक्रवार की शाम आरोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाये गये हैं. सोमवार को कोर्ट से आदेश मिलने पर कुर्की- जब्ती की कार्रवाई भी की जा सकती है. अपराधियों का टावर लोकेशन लिया जा रहा है. हालांकि अपराधी अपना मोबाइल ऑन नहीं कर रहे हैं. ऐसे में अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है.
कुर्क होगी अपराधियों की संपत्ति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >