ट्रेन से कट कर वृद्ध महिला की मौत

उदवंतनगर : आरा- सासाराम रेलखंड के कसाप स्टेशन पर ट्रेन से कट कर एक वृद्ध महिला की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतका कसाप गांव निवासी महंग यादव की 68 वर्षीया पत्नी हीरा देवी बतायी जाती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरा- सासाराम पैसेंजर ट्रेन से मृतका आरा से अपने गांव कसाप आ रही थी. […]

उदवंतनगर : आरा- सासाराम रेलखंड के कसाप स्टेशन पर ट्रेन से कट कर एक वृद्ध महिला की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतका कसाप गांव निवासी महंग यादव की 68 वर्षीया पत्नी हीरा देवी बतायी जाती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरा- सासाराम पैसेंजर ट्रेन से मृतका आरा से अपने गांव कसाप आ रही थी. ट्रेन से उतरते समय महिला की साड़ी फंस गयी और महिला ट्रेन से नीचे गिर गयी. ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा कट गयी और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >