Bihar News: सीएम नीतीश के खिलाफ बयान देना पड़ा भारी, बीजेपी ने MLC टुन्ना पांडेय को किया सस्पेंड

Tunna Pandey MLC News: बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देने के कारण अपने एमएलसी टुन्ना पांडेय को सस्पेंड कर दिया है. टुन्ना पांडेय पर पार्टी लाइन से बाहर जाकर बयान देने की वजह से कार्रवाई की है. यह कार्रवाई बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने की है. इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया गया है.n

बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देने के कारण अपने एमएलसी टुन्ना पांडेय को सस्पेंड कर दिया है. टुन्ना पांडेय पर पार्टी लाइन से बाहर जाकर बयान देने की वजह से कार्रवाई की है. यह कार्रवाई बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने की है. इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया गया है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की ओर से टुन्ना पांडेय (Tunna Pandey) को संबोधित करते हुए एक पत्र जारी किया गया है. पत्र में लिखा गया है कि आपके एक बयान की वजह से बीजेपी अनुशासन समिति ने आपको नोटिस दिया, लेकिन इसके बावजूद आप लगातार बयानबाजी करते रहे, जो यह दर्शाता है कि आप पार्टी लाइन से ऊपर चले गए हैं. अतः पार्टी आपको (टुन्ना पांडेय को) निलंबित करती है.

जेडीयू ने की थी मांग- बता दें कि टुन्ना पांडेय के बयान के बाद जेडीयू (JDU) ने कार्रवाई की मांग की थी. खुद जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा, ‘आप जंगलराज, भ्रष्टाचार और परिवारवाद के युवराज का नमक खाकर बीजेपी नेतृत्व और जनप्रिय नीतीश सरकार के विरुद्ध तो नही हो गए हैं? आपको अपने पद से अविलंब इस्तीफा देना चाहिए अन्यथा संजय जायसवाल जी को आपके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.’

Also Read: ‘टुन्ना पांडेय का कैरेक्टर खराब, DNA की हो जांच’- नीतीश के खिलाफ बयान देने के बाद Tunna Pandey के खिलाफ JDU ने खोला मोर्चा

टुन्ना पांडेय के बयान से हलचल– बता दें कि विधानपरिषद सदस्य टुन्ना पांडेय ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया था. टुन्ना पांडेय ने कहा कि नीतीश कुमार परिस्थिति के सीएम हैं. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार भी लालू यादव के तरह जेल जाएंगे. टुन्ना पांडेय यहीं नहीं रुके, उन्होंने जेडीयू की जीत को धांधली की जीत बताया. पांडेय के इस बयान पर बीजेपी ने नोटिस जारी किया था, जिसके बाद उन्होंने एक और बयान दे दिया.

टुन्ना पांडेय ने ट्वीट कर लिखा, ‘मैंने जो कहा सच ही कहा, इस बार के हुए विधानसभा चुनाव में भी जनता ने तेजस्वी को अपना मत देकर चुना था लेकिन सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके नीतीश जी आज सत्ता में राज कर रहे हैं.’

Posted By : Avinish Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >