भरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाले बहुजन महापंचायत में नहीं जायेंगे मांझी, कहा- कुछ लोग फिराक में हैं कि कुछ गलत हो

Jitan Ram Manjhi: भोजपुर के जगदीशपुर में 5 जुलाई को बहुजन महापंचायत आयोजित होने वाला है. इसमें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को भी आने का न्योता दिया गया था. लेकिन अब इस महापंचायत से उन्होंने किनारा कर लिया है. उन्होंने इसे स्थगित करने का आग्रह किया है.

Jitan Ram Manjhi: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर 5 जुलाई को बहुजन महापंचायत का आयोजन होने वाला है. इस महापंचायत में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शामिल नहीं होंगे. पहले उन्होंने खुद ही इस महापंचायत में शामिल होने की बात कही थी. लेकिन अब खुद ही मुकर गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने बहुजन महापंचायत को स्थगित करने का भी आग्रह किया है.

मांझी ने एक्स पर क्या-क्या लिखा?

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स के जरिए एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा, ‘राज्यहित एवं सामाजिक सरोकारों के दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर मैं भोजपुर जिले के जगदीशपुर में आगामी 5 जुलाई 2026 आयोजित होने वाले बहुजन महापंचायत के आयोजन कर्ताओं से आग्रह करता हूं कि बड़ा दिल दिखाते हुए उक्त महापंचायत को फिलहाल स्थगित कर दें’.

इस पोस्ट में जीतन राम मांझी ने दावा करते हुए यह लिखा कि ‘वर्तमान हालात में हमें संयम से काम लेना होगा. कुछ लोग इस फिराक में हैं कि कुछ भी गलत हो और तोहमत हमारे ऊपर लगा दिया जाए. ये वक्त बड़ा दिल दिखाने का है’. इस तरह से जीतन राम मांझी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इस महापंचायत में शामिल नहीं होंगे.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

27 जून को किए थे शामिल होने का फैसला

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने 27 जून को एक पोस्ट एक्स के जरिए शेयर किया था. इसमें उन्होंने लिखा था, ‘देश की जनता करें पुकार, बहुजन एकता अबकी बार, के नारों के बीच आगामी 5 जुलाई 2026 को आरा आ रहा हूं. जगदीशपुर में आयोजित बहुजन महासभा में शामिल होने’. लेकिन अब उन्होंने इससे किनारा कर लेने का फैसला लिया है.

इस वजह से आयोजित होगा बहुजन महापंचायत

जानकारी के मुताबिक, 17 जून को भरत तिवारी का एनकाउंटर किया गया था. इस एनकाउंटर को भरत के परिजनों और ग्रामीणों ने फर्जी बताया था. इसके विरोध में 24 जून को महापंचायत बुलाई गई थी. इस दौरान दोषी पुलिसकर्मियों को सजा देने और सम्राट सरकार से कार्रवाई की मांग की गई थी. अब उसी महापंचायत के विरोध में दलित और पिछड़ा समाज को एकजुट करने के लिए जगदीशपुर में बहुजन महापंचायत का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान सवर्णों के खिलाफ बहुजन एकता का प्रदर्शन भी किया जाएगा.

Also Read: बिहार के इन जिलों में आज तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, जानिए पूरे जुलाई महीने कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >