बेरोजगारी से तंग आ युवक ने की आत्महत्या

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के चंपानगर में लॉकडाउन के कारण पिछले पांच महीने से बेरोजगार चल रहे युवक ने आर्थिक तंगी के कारण जान दे दी़

भागलपुर : नाथनगर थाना क्षेत्र के चंपानगर में लॉकडाउन के कारण पिछले पांच महीने से बेरोजगार चल रहे युवक ने आर्थिक तंगी के कारण जान दे दी़ युवक पावरलूम चलाकर परिवार का पेट भरता था, लेकिन पिछले पांच माह से काम ठप था़ आर्थिक संकट के कारण पत्नी और बच्चे को वह जगदीशपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया स्थित ससुराल में छोड़ आया था. मृतक चंपानगर स्थित मसकन बरारीपुर के दरगाह लेन निवासी आनंद दास था. उसकी तीन बेटियां हैं. शुक्रवार की दोपहर 12 बजे पंखे की कुंडी में लटकता हुआ उसका शव मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >