BHAGALPUR स्नान के दौरान गंगा में डूबा युवक, दूसरे दिन भी तलाश जारी
जिले के खरीक अंचल स्थित महादेवपुर घाट पर गंगा नदी में स्नान के क्रम में डूबे युवक युवक की बरामदगी के लिए दूसरे दिन भी सर्च अभियान जारी है.
भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट BHAGALPUR NEWS :
जिले के खरीक अंचल स्थित महादेवपुर घाट पर गंगा नदी में स्नान के क्रम में डूबे युवक युवक की बरामदगी के लिए दूसरे दिन भी सर्च अभियान जारी है. मंगलवार को घटना के बाद से युवक लापता है और उसकी तलाश में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिले के चौसा वार्ड संख्या 1 निवासी रविशंकर कुमार (लगभग 25 वर्ष), पिता भीमशंकर, स्नान करने के दौरान गंगा नदी में डूब गये. घटना की सूचना मिलते ही सीओ खरीक व आपदा कार्यालय भागलपुर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया. सूचना के आधार पर एसडीआरएफ टीम भागलपुर दोपहर 12:50 बजे सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए घटनास्थल पर पहुंची और अभियान शुरू किया. देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका. बुधवार को दूसरे दिन बुधवार को भी महादेवपुर घाट पर एसडीआरएफ टीम द्वारा खोजबीन जारी है. वहीं आरपीएफ इंस्पेक्टर नीलू के नेतृत्व में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है. स्थानीय लोग भी मौके पर जुटे हैं और युवक के मिलने की उम्मीद जता रहे हैं.