– पटियाला में आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट के आत्महत्या का मामला
पंजाब के पटियाला में आत्महत्या करने वाले आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट ललमटिया थाना क्षेत्र के पासी टोला निवासी आयुष दीपक के एक मित्र ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) को पत्र लिखा है. कमांडेंट के मित्र ने दिवंगत कमांडेंट की बहन के साथ हुए दुर्व्यवहार की सत्यता बताने का आग्रह किया है. हालांकि, डालसा ने बताया है कि इस पत्र के आधार पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी, क्योंकि यह कोई आधिकारिक पत्र नहीं है. मालूम हो कि पटियाला में तीन अक्तूबर को आयुष दीपक ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली थी. पटियाला पुलिस को उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला था. जिसमें उसने लिखा था कि ललमटिया थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष ने उसकी बहन के साथ दुर्व्यवहार किया था, वह कुछ नहीं कर सका, इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है. सुसाइड नोट के आधार पर पटियाला के संबंधित थाने में ललमटिया के तत्कालीन थानाध्यक्ष के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है.18 मई को पुलिस ने की थी छापेमारी, कमांडेंट की बहन को लिया था हिरासत में
बात सामने आयी है कि 19 मई को ललमटिया थाना पुलिस ने पासी टोला शराब के भंडारण और खरीद बिक्री की सूचना पर छापेमारी की थी. इसी दौरान पुलिस ने कमांडेंट आयुष दीपक की बहन को हिरासत में लिया था. आरोप है कि पुलिस द्वारा आयुष दीपक की बहन के साथ दुर्व्यवहार किया था और उसके कपड़े फाड़ डाले थे. छापेमारी के बाद कमांडेंट ने ललमटिया थाना पुलिस से संपर्क भी किया था और किसी तरह की गैरकानूनी हरकत नहीं करने आग्रह किया था लेकिन ललमटिया पुलिस ने आयुष दीपक की बात को मानने से इनकार कर दिया था. मालूम हो कि आयुष दीपक पटियाला में पोस्टेड थे. दो माह पहले ही ललमटिया थाने के थानाध्यक्ष राजीव रंजन फिलहाल में बांका में तैनात है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
