Bhagalpur. आरपीएफ की महिला फोर्स चिली स्प्रे से होंगी लैस

भागलपुर आरपीएफ पोस्ट सहित सभी आरपीएफ पोस्ट में कार्यरत महिला आरपीएफ अधिकारी व लेडी कॉस्टेबल आने चिली स्प्रे से लैस किया जायेगा.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र

भागलपुर : मालदा डिवीजन के भागलपुर आरपीएफ पोस्ट सहित सभी आरपीएफ पोस्ट में कार्यरत महिला आरपीएफ अधिकारी व लेडी कॉस्टेबल आने वाले कुछ महीनो में चिली स्प्रे से लैस किया जायेगा. ताकि ट्रेन व प्लेटफॉर्म पर कोई घटना को लेकर घटना करने वालों को सबक सिखाया जा सके. फिर से इस तरह की कोशिश दूसरी बार नहीं कर सके. रेलवे बोर्ड के इस निर्णय के बाद मालदा डिवीजन के आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त एके कुल्लू ने मालदा डिवीजन के आरपीएफ महिला सुरक्षा बल से फीडबैक लेकर उसे मुख्यालय भेज दिया है. जल्द ही मुख्यालय अपनी रिपोर्ट बनाकर इसे बोर्ड को भेजेगा.

अपराधियों पर भारी पड़ेगा यह स्प्रे

हाल के कुछ वर्षों में बिहार व झारखंड के कई जिलों में अपराधियों द्वारा पुलिस बल पर किये जा रहे हमले को लेकर जहां शीर्ष पदाधिकारी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं. वहीं रेलवे का चिली स्प्रे योजना रेल क्षेत्र में ट्रेनों में यात्रियों व महिला आरपीएफ टीम को सुरक्षिित करने व अपराधियों के काल बनेगा.

लिक्विड होगा स्प्रे

चिली स्प्रे पूरी तरह लिक्विड होगा. आंख में देने के बाद जलन देना शुरू करेगा और हमला करने वाले लोग कुछ देर के लिए पूरी तरह अचेत हो जायेंगे व आरपीएफ की गिरफ्त में होंगे, आंख पर कोई साइड इफैक्ट नहीं होगा. लेकिन यह स्प्रे काफी कारगर होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >