संदिग्ध स्थिति में नवविवाहिता की माैत, मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

नवगछिया मिल टोला में रविवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी.

नवगछिया मिल टोला में रविवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. महिला की मां के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतका की पहचान इस्माइलपुर थाना के लक्ष्मीपुर के मौसम यादव की पत्नी आंचल कुमारी के रूप में हुई है. मां ने बताया कि पूर्णिया जिला मोहनपुर थाना लालगंज के अखिलेश मंडल की पुत्री आंचल कुमारी का इस्माइलपुर थाना लक्ष्मीपुर के मौसम यादव से एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था. पति आरबीएल फाइनेंस कंपनी के लोन रिकवरी एजेंट था. उसका लालगंज में ननिहाल है. मौसम यादव अक्सर लालगंज जाता था. इस दौरान आंचल कुमारी से प्यार हो गया. आंचल कुमारी व मौसम यादव शादी के बाद लक्ष्मीपुर में रहने के बजाय मिल टोला में किराये के मकान में रह रहे थे. मृतक के भाई ने बताया कि एक माह पूर्व दंपती लक्ष्मीपुर रहने गये थे. मौसम यादव ने शनिवार की रात आंचल कुमारी को मील टोला में लाकर किराये के मकान में रख दिया. पति मौसम का मोबाइल लेकर अपने साथ चला गया. आंचल ने मकान मालिक से मोबाइल मांग मां पुतुल देवी को फोन किया. आंचल ने मां को बतायी कि पति व सास छह लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं. इसके बाद मेरी बहन ने आत्महत्या कर ली है. मां ने आंचल का घर बसाने के लिए उसके पति को चार बार में दो लाख रुपये दिये. पति व उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, जिसके चलते मेरी बहन ने अत्महत्या की. मौसम कुमार की मां जब लक्ष्मीपुर से मौके पर पहुंची, तो दरवाजा बंद ही मिला. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस के दारोगा मो अजहर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया. कमरे के अंदर आंचल कुमारी का शव फंदे से लटका मिला, जिसे नीचे उतारा गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. नवगछिया थानाध्यक्ष ने बताया कि दहेज हत्या की प्राथमिकी मां पुतुल देवी के बयान पर दर्ज की गयी है. पुलिस पति मौसम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >