bhagalpur news. हेड ने मेथोडोलॉजी कोर्स में फेल एक विद्यार्थी को अंकों में हेरफेर कर कराया पास

टीएमबीयू के पीजी जूलॉजी विभाग एक बार फिर से सुर्खियों में है

टीएमबीयू के पीजी जूलॉजी विभाग एक बार फिर से सुर्खियों में है. विभाग के हेड ने मेथोडोलॉजी कोर्स में फेल एक विद्यार्थी के अंकों में हेरफेर कर पास किया है. पीएचडी मेथोडोलॉजी कोर्स में अमुख विद्यार्थी को विभाग से जारी रिजल्ट में अनुत्तीर्ण दिखाया गया था. इस बात को लेकर विभाग में तरह-तरह की चर्चा है. दूसरी तरफ विभाग के वरीय शिक्षक प्रो इकबाल अहमद ने गड़बड़ी की लिखित शिकायत विवि के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा व परीक्षा नियंत्रक प्रो विनोद कुमार ओझा से की है. उधर, परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि मामले को लेकर कार्रवाई के लिए रजिस्ट्रार को फाइल बढ़ायी गयी है. विवि प्रशासन से आदेश मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. दूसरी तरफ अमुख विद्यार्थी ने शोध के लिए विभाग में सिनोप्सिस तक जमा करा दिया है. ऐसे में विवि प्रशासन पर सबों की निगाहें टिकी है. पहले पेपर में काफी कम अंक आया विवि को दिये आवेदन में वरीय शिक्षक ने कहा कि जूलॉजी विभाग में पीएचडी मेथोडोलॉजी कोर्स में एक विद्यार्थी जाे जेआरएफ है. पैट परीक्षा 2023 के तहत मेथोडोलॉजी कोर्स में नामांकन लिया था और परीक्षा भी दिया. शिक्षक ने आरोप लगाया कि अमुख विद्यार्थी को पहले पेपर में काफी कम अंक आया था, जिस कारण वह अनुत्तीर्ण था. आवेदन में कहा कि प्रोजेक्ट को ठीक से समझा भी नहीं पाये. प्रेजेंटेशन के दौरान फैकल्टी सदस्यों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का सही उत्तर दे पाये. कहा कि विभाग के हेड ने कहा था कि कोर्स वर्क में अनुत्तीर्ण है. आवेदन में इस बात का जिक्र किया कि अंक में हेरफर कर उस विद्यार्थी को 56 फीसदी अंक दिखाते हुए बी-ग्रेड दिखाकर पास किया गया. साइंस डीन मामले की कर रही जांच विवि के अधिकारी के अनुसार मामले की जांच के लिए फाइल साइंस डीन को बढ़ाया गया है. इस बाबत डीन ने जूलॉजी विभाग की हेड से गड़बड़ी के लगे आरोप मामले में बिंदुवार जवाब मांगा है. जवाब दिया जा रहा – हेड जूलॉजी विभाग के हेड डॉ धर्मशीला ने कहा कि लगाये गये आरोप सरासर गलत व निराधार है. मामले में बिंदुवार जवाब दिया जा रहा है. गेट पास विद्यार्थी का भी लिया गया मेथोडोलॉजी कोर्स में नामांकन जूलॉजी विभाग में कुछ माह पहले नियम को दरकिनार कर गेट पास विद्यार्थी का भी मेथोडोलॉजी कोर्स में नामांकन लिया गया था. जूलाॅजी विभाग में रिसर्च मैथोडोलॉजी कोर्स में नामांकन के लिए पूर्व से ही 10 सीट निर्धारित था. फिर विभाग ने दो अतिरिक्त सीट बढ़ा कर गेट पास विद्यार्थी का नामांकन लिया था. विभाग ने अतिरिक्त सीट बढ़ाने की अनुमति भी विवि प्रशासन ने नहीं ली थी. साथ ही लोकभवन से जारी पीएचडी रेगुलेशन में गेट पास विद्यार्थी का मेथोडोलॉजी कोर्स में नामांकन लेने का आदेश तक जारी नहीं किया गया था. बावजूद विभाग की हेड ने गेट के नाम पर दो विद्यार्थी का मेथोडोलॉजी कोर्स में नामांकन लिया. इस बाबत विभाग के ही वरीय शिक्षक प्रो इकबाल अहमद ने विवि प्रशासन को लिखित शिकायत की थी, लेकिन विवि प्रशासन ने मामले में लीपापोती कर ठंडे बस्ते में डाल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >