Bhagalpur News: घर में फंदे से लटकी मिली महिला, मायके वाले कह रहे हत्या

घर में फंदे से लटकी मिली महिला, मायके वाले कह रहे हत्या

प्रतिनिधि, जगदीशपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत तरडीहा गांव में बुधवार की शाम एक 23 वर्षीय महिला डाॅली कुमारी अपने घर के अंदर पंखे के सहारे फंदे से लटकी मिली. घटना की सूचना पाकर जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. घटना को लेकर महिला के मायके वाले इसे हत्या तो ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. घटना को लेकर एफएसएल टीम ने भी जांच की है. पूछताछ के क्रम में ससुराल वालों ने बताया कि महिला अपने कमरे में थी और कमरा अंदर से बंद था. दरवाजा खुलवाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद गांव के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा तो महिला फंदे से लटकी हुई थी और उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं मृतका के पिता शालिग्राम यादव ने पुलिस को बताया कि बेटी को उसका पति मारपीट करता था. जिसकी शिकायत बेटी ने फोन से की थी. इस सूचना पर मृतका का भाई तरडीहा आया था घटना से दो घंटा पहले हीं बहन बहनोई को समझा बुझाकर लौटा था. लेकिन उसके बाद अचानक बेटी के मौत की सूचना मिली. थानाध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम से इसके मौत के कारणों का पता चलेगा. परिजनों के द्वारा आवेदन देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >