शहर के तिलकामांझी कटहलबाड़ी स्थित एक मॉल के ट्रायल रूम में अपने पति को छोड़ कर पत्नी भाग गयी है. पति को शक है कि वह अपने पुराने प्रेमी के साथ फरार हुई है. मामले की प्राथमिकी गोपालपुर प्रखंड के एक गांव के निवासी पति ने बरारी थाने में दर्ज करायी है. पति का कहना है कि 11 अप्रैल को वह अपनी पत्नी के साथ मॉल में खरीदारी करने गये थे. इसी क्रम में एक कपड़ा पसंद आने पर पत्नी ने उसे ट्रायल रूम में ट्रायल करने को कहा. जब वह ट्रायल रूम से बाहर निकला, तो उसकी पत्नी वहां नहीं थी. काफी खोजबीन की, नहीं मिली. पति ने बताया कि पूर्व में भी उसकी पत्नी अपने पुराने प्रेमी शुभम कुमार रॉय के साथ भाग गयी थी. पुलिस ने बरामद किया था. उसके बाद ऐसी गलती नहीं किये जाने की शर्त पर वह ससुराल में रहने लगी थी. पति को शक है कि उसकी पत्नी का पुराना प्रेमी ही उसे बहला फुसला का भगा ले ले गया है. बरारी थाना पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है.
bhagalpur news. पति को मॉल के ट्रायल रूम में छोड़ कर फरार हुई पत्नी
शहर के तिलकामांझी कटहलबाड़ी स्थित एक मॉल के ट्रायल रूम में अपने पति को छोड़ कर पत्नी भाग गयी है.
