Bhagalpur News. टीएनबी महाविद्यालय में एनआईसी 2026 के प्रतिभागियों का स्वागत, अकादमिक सत्र का आयोजन

टीएनबी कॉलेज में कार्यक्रम.

– दीपू महतो ने समाज के निर्माण में तार्किक सोच अपनाने का आह्वान

टीएनबी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एनआईसी 2026 में शामिल प्रतिभागियों के स्वागत एवं अकादमिक सत्र का आयोजन किया गया. गौरतलब है कि चार फरवरी 2026 से चल रहे राष्ट्रीय एकीकरण शिविर एनआईसी 2026 की मेजबानी का अवसर टीएमबीयू के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को प्राप्त हुआ है. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ दीपो महतो ने की. उन्होंने स्वयंसेवकों को सामाजिक विकास में वैज्ञानिक सोच की भूमिका विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि वैज्ञानिक, व्यवस्थित और सुचारू ढंग से किया गया कार्य व्यक्ति को सफलता की ओर ले जाता है. उन्होंने युवाओं से समाज निर्माण में तार्किक सोच अपनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में बिहार और झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना विनय कुमार, एनएसएस समन्वयक डॉ राहुल कुमार, विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य सह राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ मुश्फिक आलम, डॉ राजीव कुमार सिंह और डॉ अरविंद कुमार ने प्रतिभागियों से संवाद किया. कार्यक्रम में देश के 15 राज्यों से आए विभिन्न दलनायक तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रवि कुमार, डॉ विजय कुमार, डॉ हिमांशु शेखर, डॉ पृथा बसु, डॉ रीतिका गौतम, डॉ देवाशीष, डॉ अरबिंद कुमार, डॉ श्वेता पाठक सहित अन्य उपस्थित रहे. विषय प्रवेश कराते हुए डॉ चंदन कुमार ने टीएनबी महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास, शैक्षणिक उपलब्धियों और सामाजिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन डॉ अजीत कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ जैनेन्द्र कुमार ने किया. कार्यक्रम में आनंद कुमार, दिलखुश कुमार, दीपू, राधिका, ऋषभ, अदीबा, सीमा, गौतम, जय, संतोष व अन्य भी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >