भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट
विक्रमशिला पुल शनिवार को एक बार फिर जाम की समस्या से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी. इससे यात्रियों को घंटों धूप में खड़ा होना पड़ा. वहीं सवारी गाड़ी नहीं मिलने से बड़ी संख्या में लोगों पैदल पुल पार करना पड़ा. मिली जानकारी के अनुसार सुबह से पुल पर वाहनों के अधिक दबाव होने के कारण शुनिवार को जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. पुल पर भागलपुर की ओर से करीब एक किलाेमीटर, तो नवगछिया की ओर से करीब दो-तीन किलोमीटर वाहनों का कतार लगा रहा. जाम में फंसे लोगों ने कहा कि प्रशासन को इसे लेकर गंभीर कदम उठाने की जरूरत है. कहा कि प्रशासन को नाव सेवा एक बार फिर शुरू करने की जरूरत है, ताकि पुल पर दबाव कम हो. इससे पुल पर जाम की समस्या खत्म हो जायेगी.सवारी गाड़ी नहीं मिलना सबसे बड़ी चुनौतीपैदल पुल पार कर रहे लोगों ने बताया कि टोटो का परिचालन बंद होने से सवारी गाड़ी का अभाव हो गया. समय पर वाहन नहीं मिलने से पैदल ही पुल पार करना पड़ रहा है. बताया कि पुल पार करने के लिये करीब एक घंटे तक पैदल चलना पड़ रहा है.
