सड़क किनारे मिले बीमार अज्ञात को पहुंचाया अस्पताल, मौत

सड़क किनारे मिले बीमार अज्ञात को पहुंचाया अस्पताल, मौत

अकबरनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क किनारे पड़े एक बीमार अज्ञात व्यक्ति को डायल 112 की पुलिस ने मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया था. इलाज के दौरान शनिवार देर रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गयी. मृतक के किसी परिजन के अस्पताल नहीं पहुंचने या पुलिस के स्तर से किसी प्रकार की खोजबीन नहीं होने के बाद बरारी पुलिस ने रविवार को शव को अस्पताल के शव गृह (मॉर्चरी) में रखवा दिया. मृतक की जानकारी का पता लगाने के लिए बरारी पुलिस ने अकबरनगर पुलिस से संपर्क किया है. मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से सौंपे गये पीआइ (पुलिस इंफॉर्मेशन) में मृतक को पुरुष और उम्र करीब 40 वर्ष बताया है. बरारी पुलिस के पदाधिकारी ने बताया कि 72 घंटों तक मृतक के पहचान होने का इंतजार किया जायेगा. इसके बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >