Bhagalpur News: किलकारी के दो खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खो-खो में दिखाया दम

किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर के दो खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में पटना में आयोजित खो-खो के राष्ट्रीय मंच पर बिहार का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रौशन किया है.

– राष्ट्रीय स्तर पर किया बिहार का प्रतिनिधित्व, किलकारी परिवार ने जताया गर्व

संवाददाता, भागलपुर

किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर के दो खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में पटना में आयोजित खो-खो के राष्ट्रीय मंच पर बिहार का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रौशन किया है. बरारी शाखा की अंशु कुमारी और कंपनीबाग शाखा के प्रीतम कुमार ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में दम दिखाया. यह आयोजन पांच मई को संपन्न हुआ, जिसमें देशभर से चुने गये प्रतिभागी शामिल हुए थे. दोनों खिलाड़ियों का चयन गत 23 मार्च को पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर, राजेन्द्र नगर में आयोजित ट्रायल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ था.

इस ट्रायल में किलकारी की दो शाखाओं से कुल 14 बच्चों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से अंशु और प्रीतम ने अंतिम सूची में स्थान पाया. चयन के बाद दोनों को 20 दिनों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया गया. मैच में उन्होंने आत्मविश्वास और कौशल के साथ प्रदर्शन करते हुए बिहार के लिए खेला. प्रमंडलीय कार्यक्रम समन्वयक साहिल राज ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि किलकारी के बच्चे लगातार खेल के क्षेत्र में राज्य को गौरवान्वित कर रहे हैं. खो-खो जैसे पारंपरिक खेल में यह उपलब्धि भागलपुर के लिए गर्व की बात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >