भागलपुर के मायागंज अस्पताल में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत

भागलपुर . मायागंज अस्पताल स्थित कोविड आइसोलेशन सेंटर में भर्ती दो मरीजों की मौत गुरुवार को हुई. अमरपुर के 55 वर्षीय कारोना संक्रमित व्यक्ति की मौत गुरुवार सुबह मायागंज अस्पताल के आइसीयू में इलाज के दौरान हो गयी. मरीज को 27 जुलाई को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.कारोना जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी. उसे अस्पताल के आसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया. मरीज की मृत्यु के बाद सरकारी निर्देशन में शव को सुरक्षित पैकिंग कर अंतिम संस्कार के लिए देर शाम परिजनों को दे दिया गया. शव को एंबुलेंस से गंगा घाट ले जाया गया.

दूसरे मरीज चंपानगर के 70 वर्षीय शंकर साह को बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी. 26 जुलाई को उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती किया गया था. गुरुवार को वृद्ध की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. हालत बिगड़ने पर वृद्ध को यूनिट इंचार्ज डॉ राजकमल चौधरी ने आइसीयू में शिफ्ट करने का निर्देश दिया. तब तक मरीज की तबीयत अधिक बिगड़ गयी थी. आइसीयू में भर्ती करने से पहले उनकी मौत शाम पांच बजे के बाद हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >