चेतावनी, 24 घंटे के अंदर सभी दें योगदान नहीं ताे होगी कार्रवाई, स्पष्टीकरण भी मांगावरीय संवाददाता, भागलपुर
कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में तैनात करीब दो दर्जन कंप्यूटर ऑपरेटरों ने बगैर सूचना दिए साेमवार काे काम छाेड़ दिया. इससे वहां अचानक परेशानी शुरू हो गयी. हालांकि, कमांड सेंटर की टीम ने बैकअप में पहले से तैयार एक्सपर्ट टीम से वहां का काम शुरू करवाया. कमांड सेंटर के अधिकारियाें काे इसकी सूचना मिली ताे वे लाेग मौके पर पहुंचे. सेंटर के बाहर खड़े ऑपरेटराें ने कहा कि वेतन वृद्धि नहीं होने की वजह से वे लोग काम छाेड़कर बाहर आ गए हैं. अधिकारी ने डांट लगाते हुए कहा कि पहले एचआर से बात करनी चाहिए थी. वह बात नहीं सुनते ताे वरीय अधिकारी के पास जाते. इसका भी नियम है, यह नहीं कि अचानक काम छाेड़कर ही बाहर निकल जाएं. मंगलवार काे लाेकसभा चुनाव के मताें की गिनती हाेनी है. बिना सूचना के काम छाेड़ने वालाें से लिखित स्पष्टीकरण मांगा जाएगा. साथ ही कहा गया कि सभी 24 घंटे के अंदर अपना याेगदान दें, नहीं ताे कार्रवाई होगी.ऑपरेटरों ने अधिकारियों को सुनाया
ऑपरेटराें ने कहा है कि हमलाेगाें काे 9000 रुपये महीने मिलता है. सभी कंपनियों में सालाना वेतन वृद्धि होती है. हमलाेग मार्च से ही कह रहे थे पर काेई सुनता नहीं. बाेलने पर कहा जाता है कि काम छाेड़ दाे या हटा देंगे.कोट
हमारे यहां किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है. सभी ऑपरेटर काम कर रहे हैं. अगर दिक्कत हाेगी ताे उसका भी उपाय किया जायेगा.पंकज कुमार, पीआरओस्मार्ट सिटी लिमिटेड, भागलपुर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
