bhagalpur news. एसबीआइ इलेवन व डीएम इलेवन ने दर्ज की जीत, गौरव व नीतीश बने मैन ऑफ द मैच

क्रिकेट प्रतियोगिता में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में बुधवार को खेले गये दो रोमांचक मुकाबलों में एसबीआइ इलेवन और डीएम इलेवन की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की

क्रिकेट प्रतियोगिता में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में बुधवार को खेले गये दो रोमांचक मुकाबलों में एसबीआइ इलेवन और डीएम इलेवन की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. दोनों ही मैचों में खिलाड़ियों के संतुलित खेल और निर्णायक क्षणों ने दर्शकों को रोमांचित किया. पहले मुकाबले में स्वास्थ्य विभाग इलेवन और एसबीआइ इलेवन आमने-सामने थे. स्वास्थ्य विभाग इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में मात्र 88 रन ही बना सकी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीआइ इलेवन की टीम ने आक्रामक शुरुआत की और बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 13 ओवर में ही सात विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत में अहम योगदान देनेवाले गौरव कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. दूसरे मुकाबले में डीएम इलेवन और कोर्ट इलेवन की टीमें आमने-सामने थीं. डीएम इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 147 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोर्ट इलेवन की टीम ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन वह 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी. इस तरह डीएम इलेवन ने यह मुकाबला 35 रनों से जीत लिया. मैच में निर्णायक गेंदबाजी करनेवाले नीतीश कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. वहीं डीएम इलेवन की ओर से हर्षित कुमार ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी. कोर्ट इलेवन की ओर से शिवम कुमार ने जवाबी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुछ समय तक मुकाबले को रोचक बनाये रखा, लेकिन उनके आउट होते ही डीएम इलेवन ने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बना लिया और जीत सुनिश्चित कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >