Bhagalpur. पढ़ाई का वादा, हकीकत में इंतजार, नये कोर्स शुरू नहीं कर पा रहा टीएमबीयू

Bhagalpur. तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में नये कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव विवि में ही अटका हुआ है.

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट भागलपुर. तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में नये कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव विवि में ही अटका हुआ है. विवि ने छात्र-छात्राओं की सामान्य कोर्स की कक्षाओं में कम और व्यावसायिक कोर्स में अधिक उपस्थिति को देखते हुए नये-नये व्यावसायिक कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया था. इसे लेकर विवि के एकेडमिक काउंसिल, सिंडिकेट और सीनेट से प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल चुकी है. विवि में बीएड, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, पीजी स्तर पर पत्रकारिता सहित अन्य कोर्स शामिल हैं. इसके अलावा टीएनबी कॉलेज में कॉमर्स और सभी कॉलेजों में अंगिका जैसे विषयों की पढ़ाई भी शुरू होनी है. बताया जा रहा है कि इन कोर्स को शुरू करने के लिए पहले राजभवन से मंजूरी लेनी होगी. इसके बाद ही नए कोर्स की पढ़ाई शुरू हो सकेगी.

डिप्लोमा कोर्स भी नहीं हो सका शुरू

विवि में करीब दो दर्जन डिप्लोमा कोर्स शुरू करने के प्रस्ताव को सिंडिकेट और सीनेट से मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन इस दिशा में भी आगे की प्रक्रिया नहीं बढ़ पाई है. प्रस्तावित डिप्लोमा कोर्स के तहत पीजी भूगोल विभाग में रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस में डिप्लोमा, मारवाड़ी कॉलेज में जीएसटी पर सर्टिफिकेट कोर्स, पीजी सांख्यिकी विभाग में डाटा साइंस में डिप्लोमा, लॉ कॉलेज में साइबर लॉ सर्टिफिकेट कोर्स, पीजी होम साइंस में ह्यूमन राइट्स सर्टिफिकेट कोर्स, टीएनबी कॉलेज में पर्शियन लैंग्वेज में सर्टिफिकेट कोर्स, सेल्फ फाइनेंस के तहत बीकॉम और बीबीए कोर्स, बी-लिस की पढ़ाई, एडवांस डिप्लोमा इन पैरामेडिकल कोर्स, न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स, तथा टीएनबी कॉलेज और एमएमएम कॉलेज नवगछिया में डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन शुरू होना है.

नये कोर्स को लेकर जानकारी ली जा रही

विवि के सीसीडीसी प्रो. एसएन पांडे ने कहा कि उन्हें सीसीडीसी बने कुछ ही दिन हुए हैं. नये कोर्स की फाइल कहां अटकी है, इसकी जानकारी संबंधित शाखा से ली जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >