कार व बाइक की टक्कर में तीन घायल, मायागंज रेफर

Bhagalpur Road Accident: भागलपुर के कहलगांव में रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई. एनएच-80 पर कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

भागलपुर, कहलगांव से असद अशरफी की रिपोर्ट :

एनएच 80 पर रसलपुर थाना क्षेत्र के त्रिमुहान पेट्रोल पंप के पास यह भीषण सड़क हादसा हुआ. दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई अस्पताल

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौके पर मौजूद समाजसेवी पोली पासवान ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल कहलगांव पहुंचाया.अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया.

घायलों की हुई पहचान

घायलों की पहचान बरसार निवासी सोनू कुमार, प्रीति देवी और मंजू देवी के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के बाद फरार हुआ कार चालक

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >