भू-अर्जन पदाधिकारी के आवास में घुसे दो चोर गिरफ्तार

पदाधिकारी के घर में घुसे चोर गिरफ्तार

भागलपुर के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राकेश कुमार के खंजरपुर के झौआकोठी स्थित सरकारी आवास में घुसे दो चोर पकड़े गये. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात पदाधिकारी काम से आवास से बाहर थे. देर रात वापस आने पर उन्होंने देखा कि उनके आवास का दरवाजा खुला हुआ था. शक होने पर उन्होंने घर के भीतर तलाशी लेनी शुरू कर दी. इसी बीच घर में घुसे चोरों को पदाधिकारी के आने की आहट हो गयी. और वे लोग बाथरूम में जाकर घुस गये. बाथरूम से कुछ आवाज आने पर उन्होंने बाहर से बाथरूम की छिटकनी लगा दी. और देर रात ही बरारी पुलिस को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोरों को पकड़ लिया और अपने साथ लेकर चली गयी. जहां गुरुवार को पदाधिकारी के द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया. पकड़े गये चोरों में बड़ी खंजरपुर निवासी आशीष कुमार और छोटू कुमार शामिल हैं. उनके पास पदाधिकारी का एटीएम कार्ड और दो मोबाइल भी जब्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >