फिर खलीफाबाग के पास पार्किंग का निर्णय

फिर खलीफाबाग के पास पार्किंग का निर्णय

भागलपुर: निगम में एक पार्किंग स्थल के निर्माण का निर्णय एक बार फिर लिया गया है. डीएम प्रणव कुमार ने खलीफाबाग चौक के आसपास पार्किंग स्थल चिह्नित करने का निर्देश दिया है. नगर आयुक्त, सदर एसडीओ व सिटी डीएसपी को निर्देश दिया गया है कि खलीफाबाग चौक के आसपास पार्किंग स्थल चिह्नित करने के लिए स्थल भ्रमण करें और आवश्यक कार्रवाई करें.

शहर में वनवे का जारी होगा निर्देश

शहर में लग रहे जाम को देखते हुए विभिन्न मार्गों में नो इंट्री या वनवे करने का प्रस्ताव भी डीएम ने तलब किया है. एनएच 80 के विभिन्न दूरियों पर ओवरटेक वर्जित संबंधी निर्देशक बोर्ड लगाने का निर्देश राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को दिया है.

भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

सैंडिस कंपाउंड से बड़ी खंजरपुर तक, नवगछिया 14 नंबर रोड और लोदीपुर सड़क का चौड़ीकरण होगा. इसके लिए पथ प्रमंडल के सहायक अभियंता को निर्देश दिया गया है कि चौड़ीकरण संबंधी प्राक्कलन के लिए पत्र डीएम को उपलब्ध कराएं. सैंडिस से बड़ी खंजरपुर तक निर्मित कि सड़क को छोटी खंजरपुर तक विस्तारित करने का प्रस्ताव है. बाइपास मरम्मती तक सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >