BHAGALPUR : गंगा जल लिफ्ट सिंचाई परियोजना में रैयतों को मिलने लगा फाइनल नोटिस

बहुप्रतीक्षित गंगा जल लिफ्ट सिंचाई परियोजना की दिशा में प्रशासन ने ठोस कदम बढ़ा दिया है.

सुलतानगंज, भागलपुर से शुभंकर की रिपोर्ट :

बहुप्रतीक्षित गंगा जल लिफ्ट सिंचाई परियोजना की दिशा में प्रशासन ने ठोस कदम बढ़ा दिया है. गनगनिया मौजा में रैयतों को फाइनल नोटिस जारी कर दिया गया, जिससे परियोजना के क्रियान्वयन का रास्ता लगभग साफ हो गया है.परियोजना के तहत गंगा नदी के अतिरिक्त जल को बाढ़ के समय बांका के बडुआ जलाशय और मुंगेर के खड़गपुर जलाशय तक पहुंचाने की योजना है, जिससे क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी और किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा.कंपनी के सहायक प्रबंधक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 5 मई तक फाइनल नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. गनगनिया मौजा में दो रैयतों की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में है, जिनमें से एक को 24 लाख 85 हजार 678 रुपये मुआवजा निर्धारित किया गया है.एक बिहार सरकार का जमीन है.उन्होंने बताया कि कमरगंज मौजा में भी भूमि अधिग्रहण के लिए 33 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा तय किया गया है. वहां भी एक-दो दिनों में फाइनल नोटिस जारी कर दिया जायेगा. जिला प्रशासन द्वारा तय समयसीमा के अनुसार पूरी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है.इंटकवेल निर्माण का कार्य 7 मई से भूमि पूजन के साथ शुरू किया जायेगा. साइट पर मिट्टी भराई का कार्य तेजी से चल रहा है. निर्माण एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि काम को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. परियोजना के पूरा होने के बाद बाढ़ के अतिरिक्त जल का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा और सूखे की स्थिति में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध रहेगा. वहीं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार गनगनिया और कमरगंज मौजा में कुल 54 करोड़ 12 लाख 86 हजार 140 रुपये का मुआवजा आकलित किया गया है. आवंटन मिलने के बाद रैयतों को भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >