BHAGALPUR विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के बाद बीआरओ अधिकारियों ने किया निरीक्षण

विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के बाद इसे जल्द चालू कराने की दिशा में गतिविधियां तेज हो गई हैं.

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट :

विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के बाद इसे जल्द चालू कराने की दिशा में गतिविधियां तेज हो गई हैं. बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) की टीम मंगलवार को ही भागलपुर पहुंच गई थी. बुधवार को बीआरओ अधिकारियों ने एसडीआरएफ टीम के साथ बोट के माध्यम से सेतु स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सेतु के ध्वस्त हिस्से, पिलर की स्थिति और नदी के बहाव का बारीकी से जायजा लिया. तकनीकी टीम ने क्षति का आकलन करते हुए प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की और मरम्मत व वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार विमर्श किया. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आवागमन बहाल करना प्राथमिकता है. इसके लिए अस्थायी पुल, बेली ब्रिज या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था पर तेजी से निर्णय लिया जा सकता है, ताकि भागलपुर और नवगछिया के बीच संपर्क जल्द सामान्य हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >