BHAGALPUR अस्पताल में शराब पी कर हंगामा कर रहे कर्मी को सुरक्षा गार्ड ने पकड़ा, हुआ फरार

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज भागलपुर में शराब पी कर हंगामा कर रहे एक कर्मी को जब सुरक्षा गार्ड ने रोका तो वह सुरक्षा गार्ड से ही विवाद करने लगा.

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट :

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज भागलपुर में शराब पी कर हंगामा कर रहे एक कर्मी को जब सुरक्षा गार्ड ने रोका तो वह सुरक्षा गार्ड से ही विवाद करने लगा. सुरक्षा गार्ड ने मौके पर ही शराबी को पकड़ लिया. सुरक्षा गार्ड द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना देने के क्रम में शराब मौके से फरार हो गया. इस वक्त बरारी थाने की पुलिस भी मौके पर थी. पुलिस ने कुछ दूर तक शराबी का पीछा भी किया लेकिन शराब अस्पताल परिसर से बाहर भाग चुका था. शराबी अस्पताल का ही चतुर्थवर्गीय कर्मचारी बताया जा रहा है. जानकारी मिली है कि सबसे पहले सूचना आयी कि इएनटी विभाग में शराबी हंगामा कर रहा है, वहां से भगाये जाने के बाद वह इमरजेंसी वार्ड पहुंचा और यहां भी हंगामा करने लगा. इसी वक्त गार्ड ने उसे हंगामा करने से रोका तो वह गार्ड से ही भिड़ गया. इस दौरान शराबी ने गंदी गंदी गाली दी. इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया. उसे इमरजेंसी गेट पर ही रोका गया और गार्ड कंट्रोल रूम में सूचना देने गया और इधर मौका देख कर शराब फरार हो गया. मौके पर मौजूद बरारी थाने की पुलिस ने पीछा भी किया लेकिन वह भाग चुका था. स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन ने उक्त कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >