Bhagalpur. आज भी बदल सकता है मौसम का मिजाज, तेज हवा और बारिश के आसार

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. आमतौर पर इस समय प्रचंड गर्मी रहती है और लोग एसी के बिना नहीं रह पाते हैं, लेकिन फिलहाल पंखे से ही काम चल रहा है. पिछले 15 दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

भागलपुर : मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. आमतौर पर इस समय प्रचंड गर्मी रहती है और लोग एसी के बिना नहीं रह पाते हैं, लेकिन फिलहाल पंखे से ही काम चल रहा है. पिछले 15 दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. तेज हवा, आंधी और बारिश के कारण मौसम खुशनुमा बना हुआ है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर व भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को भी आसमान में काले बादल छाए रह सकते हैं और बारिश होने की संभावना है. बारिश के दौरान तेज हवा चलने के भी आसार हैं. अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

आम व लीची के लिए बारिश लाभदायक

यह बारिश आम और लीची की फसल के लिए काफी फायदेमंद मानी जा रही है. बारिश होने से लीची के फलों का आकार बढ़ेगा और उनमें लालिमा व मिठास आएगी. बट सावित्री पर्व से पहले किसान बाजार में लीची लेकर पहुंच सकते हैं. वहीं आम की फसल के लिए भी यह मौसम लाभकारी साबित हो रहा है. मई के अंत तक बाजार में आम भी आने लगेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BRAJESH NANDAN MAD

BRAJESH NANDAN MAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >