Bhagalpur News. गंगा केवल नदी नहीं, हमारी मां है : रामाशंकर सिन्हा

गंगा सिर्फ नदी है, हमारी सभ्यता है.

-गंगा समग्र का एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

गंगा केवल एक नदी नहीं है. यह हमारी मां है और मां की सेवा किसी लाभ के लिए नहीं किया जाता है. जिस प्रकार हमारी मां हम सबों को जन्म देने का बाद लालन पालन करती है, ठीक उसी प्रकार से मां गंगा भारत के करोड़ो लोगों के आजीविका का साधन है. जिससे उनका भरण पोषण होता है. उक्त बातें गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री रमाशंकर सिन्हा ने बरारी स्थित एमएसएमजी फाउंडेशन में आयोजित गंगा समग्र के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कही. गंगा संरक्षण और स्वच्छता को लेकर कार्यरत संगठन गंगा समग्र, भागलपुर इकाई का रविवार को विस्तार किया गया. इस अवसर पर विभिन्न घाटों और खंडों के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके.

नए पदाधिकारियों में बरारी पुल घाट के घाट प्रमुख योगेन्द्र महलदार, सह प्रमुख रवींद्र कुमार, बूढ़ानाथ घाट प्रमुख प्रहलाद चौधरी, शिक्षण संस्थान प्रमुख डॉ. ब्रजेश कुमार, सहप्रमुख संतोष कुमार, गंगा वाहिनी आयाम सह प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, प्रचार आयाम सह प्रमुख राजहंस कुमार, गंगा सहायक नदी आयाम प्रमुख मारुति नंदन ,सह प्रमुख नवीन कुमार, गंगा सेविका सबौर खंड प्रमुख चंदा देवी, गंगा आरती सह प्रमुख उर्मिला देवी ,घाट आयाम प्रमुख ललिता देवी,चंपानगर घाट प्रमुख दिनेश यादव, सन्हौला खंड प्रमुख प्रिया कुमारी, बाबूपुर घाट प्रमुख आशा देवी को बनाया गया. दक्षिण बिहार प्रांत के पांच जिलों भागलपुर, बांका, मुंगेर लखीसराय एवं जमुई से संगठन के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण हुआ.

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय आरती आयाम के प्रमुख शंभूनाथ पाण्डेय ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार है. इसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है. वहीं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य स्वेता सिंह ने कहा कि गंगा समग्र के इस विस्तार से भागलपुर जिले में गंगा स्वच्छता, जागरूकता और संरक्षण कार्यों को नई गति मिलेगी. जिला संयोजक देवेंद्र कुमार मंडल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि गंगा का जल अमृत के समान है. यह पापनाशिनी तो है ही कई रोगों का भी निवारण करती है. इनकी सेवा से गंगा का कल्याण हो या न हो हमलोगों का कल्याण अवश्य हो जायेगा. इस मौके पर प्रांत कार्यकारिणी की सदस्य कांति पाठक, पूर्व जिला संयोजक अंजली घोष, जिला सह संयोजक कुमार गौरव,रेखा साह, बंदना तिवारी सुनीता सिंह, पूनम भगत, संतोष झा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >