अंडे से निकल पहली बार उड़ान भर रहे गरुड़ों का हो रहा शिकार

लॉकडाउन में मानवीय गतिविधियां बिल्कुल कम होने से जंगलों में रहने वाले पक्षियों का झुंड आबादी वाले इलाके तक पहुंच रहा है. शहर के आसमान में निर्भीक उड़ते लोगों की छतों पर बैठ रहे हैं.

भागलपुर : लॉकडाउन में मानवीय गतिविधियां बिल्कुल कम होने से जंगलों में रहने वाले पक्षियों का झुंड आबादी वाले इलाके तक पहुंच रहा है. शहर के आसमान में निर्भीक उड़ते लोगों की छतों पर बैठ रहे हैं. ऐसा ही एक नजारा दक्षिणी क्षेत्र के हुसैनाबाद इलाके में दिखा. भटकता हुआ एक वयस्क गरुड़ स्थानीय अभिषेक की छत पर जा बैठा. करीब एक मीटर ऊंचे इस विलुप्तप्राय पक्षी को देख कर आसपास के लोगों में कौतूहल हो गया. शोरगुल सुनने के बाद गरुड़ आसमान की ऊंचाइयों में खो गया.

स्थानीय लोगों की माने तो ऐसे दर्जनों पक्षी आसपास के इलाके में चूहे व दूसरे कीट पतंगों की तलाश में बीते एक पखवाड़े से मंडरा रहे हैं. सड़क पर वाहनों व आमलोगों की आवाजाही कम होने से पक्षियों का भय खत्म हो रहा है. गरूड़ों के मंडराने की सूचना भागलपुर शहर के अलावा सबौर, जगदीशपुर, नाथनगर व सुलतानगंज समेत नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न इलाकों से मिल रही है. गंगा नदी समेत विभिन्न जलाशयों के किनारे गरूड़ों का प्रवास स्थल बना है. मानवीय इलाके में गरूड़ों की जान पर आफत बनी है.

पक्षियों का शिकार करने वाले बंजारे जलाशयों के किनारे पहुंच गरूड़ का अंधाधुंध शिकार कर रहे हैं. गरुड़ को मानवीय खतरे का कम आभास मंदार नेचर क्लब के संस्थापक अरविंद मिश्रा ने बताया कि जिले में दो तरह के छोटे और बड़े प्रजाति के गरुड़ पाये जाते हैं. कदवा दियारा में बड़ी प्रजाति के गरुड़ रहते हैं.

कोसी, सीमांचल समेत भागलपुर के दियारे में छोटे गरुड़ की प्रजाति मिलती है. इस समय गरुड़ का प्रजनन काल समाप्त हो गया है. अंडे देने के बाद गरुड़ के बच्चे बड़े होकर अप्रैल माह में घोसले छोड़कर उड़ जाते हैं. पहली बार आसमानों में मंडराने वाले गरुड़ को मानवीय खतरे का कम आभास होता है. इस कारण गरूड़ के झुंड दिखाई दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >