Morning Bloating Cure: सुबह सोकर उठते ही पेट भारी लगना, गैस बनने लगना या फिर पेट फूल जाना आज के समय में बेहद ही कॉमन प्रॉब्लम बन गयी है. कुछ लोग जब सुबह के समय असहज महसूस करने लगते हैं तो इसका असर उनके पूरे दिन पर पड़ता है. अक्सर सुबह के समय अगर आपका पेट फूल रहा है या फिर आपको डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम हो रही है तो इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं. इन कारणों में रात को देर से खाना खाना, गलत डाइट लेना, कम पानी पीना और डाइजेस्टिव सिस्टम का कमजोर होने सबसे प्रमुख हैं. यह प्रॉब्लम कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अच्छी बात यह भी है कि आप कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके इस प्रॉब्लम से आसानी से राहत पा सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 3 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके घर पर ही मौजूद है और इनका सेवन आप पेट फूलने की समस्या से राहत पाने के लिए आसानी से कर सकते हैं. चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं विस्तार से.
पेट फूलने में फायदेमंद गुनगुना पानी और नींबू
सुबह के समय अगर आप खाली पेट गुनगुना पानी पीना शुरू कर देते हैं, तो इसे काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. अगर आप इसमें ऊपर से नींबू का रस मिला देते हैं, तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद ड्रिंक बन जाता है. यह आपके शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करता है और साथ ही आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को भी एक्टिव कर देता है. इसके सेवन से आपके पेट में जमा गैस बाहर निकलता है और साथ ही आपका पेट ज्याद हल्का भी महसूस होने लग जाता है. जब आप हर सुबह इस आदत को अपनाने लगते हैं, तो धीरे-धीरे आपकी ब्लोटिंग की प्रॉब्लम कम होने लग जाती है.
ये भी पढ़ें: क्या होगा जब आप हर सुबह पीने लगेंगे मेथी का पानी? जान लें इसके 5 चौंका देने वाले फायदे
हर सुबह पीएं सौंफ का पानी
सौंफ का इस्तेमाल डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम्स को खत्म करने के लिए काफी पुराने समय से किया जाता रहा है. इसे सबसे पुराने और असरदार घरेलू उपायों में से भी एक माना जाता है. इसमें कुछ ऐसी क्वालिटीज पायी जाती हैं जो गैस और अपच की प्रॉब्लम को कम करने में मदद करते हैं. इसके लिए आपको रात को सोने से पहले एक ग्लास पानी में एक चम्मच सौंफ को भिगो देना है और अगली सुबह फिर इसी पानी को पी लेना है. आप अगर चाहें तो इस पानी को थोड़ा सा गुनगुना भी करके पी सकते हैं. इससे पेट की इन्फ्लेमेशन कम होती है और साथ ही आपको ज्यादा आराम भी मिलता है.
अदरक की चाय का सेवन
अदरक में कुछ ऐसी कुदरती चीजें पायी जाती हैं जो आपके डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं. यह आपके पेट में बनने वाले गैस को कम करने के साथ ही खाने को जल्दी डाइजेस्ट करने में भी मदद कर सकता है. ऐसे में सुबह के समय आपके लिए अदरक की चाय पीना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. आप अगर चाहें तो गुनगुने पानी में थोड़ा सा अदरक का रस मिक्स करके भी इसका सेवन कर सकते हैं. इसके सेवन से आपके पेट की जलन, भारीपन और ब्लोटिंग की प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है.
इन बातों का भी रखें खास ख्याल
आपके लिए सिर्फ घरेलू उपायों को अपनाना ही काफी नहीं है, बल्कि कुछ हेल्दी आदतों को अपनाना और पुरानी आदतों को बदलना भी जरूरी है. रात को सोने से पहले बहुत ही ज्यादा फ्राइड या फिर हैवी चीजें खाने से बचें. इसके अलावा आपको खाने के तुरंत बाद ही सोने की अपनी आदत को भी जल्द से जल्द बदल देना चाहिए. पूरे दिन के दौरान सही मात्रा में पानी पीते रहें और लाइट एक्सरसाइज या फिर मॉर्निंग वॉक को भी अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं. ये छोटी-छोटी आदतें आपके पेट को हेल्दी रखने में मदद कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद आपकी ये पुरानी आदतें पड़ सकती हैं भारी, आज ही अपनाएं नया लाइफस्टाइल
