Bhagalpur news अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

शाहकुंड मुख्य बाजार में प्रशिक्षु आईएएस जतिन कुमार के नेतृत्व में प्रशासन का बुलडोजर चला.

शाहकुंड मुख्य बाजार में प्रशिक्षु आईएएस जतिन कुमार के नेतृत्व में प्रशासन का बुलडोजर चला. अभियान के दौरान सौ घर और दुकान को पैमाइश के अनुरूप तोड़ा गया. प्रशिक्षु आईएएस मंगलवार को अधिकारियों और पुलिस बल के साथ असरगंज मोड़ से अतिक्रमणमुक्त अभियान की शुरुआत की. बीच बाजार तक बिहार सरकार की जमीन पर जमे अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाया गया. सड़क किनारे अवस्थित झुग्गी झोपड़ी ध्वस्त किया गया. देर शाम हो से प्रशासन का बुलडोजर सभी अतिक्रमणकारियों तक नहीं पहुंच पाया. प्रशासन को दो बुलडोजर सड़क के दोनों ओर कायम अतिक्रमण पर चला. प्रशासन के बुलडोजर पर कुछ लोगों ने अमीन द्वारा की गयी जमीन की पैमाइश और नोटिश पर सवाल खड़ा किया. शाहकुंड मुख्य बाजार में जिले से पुलिस बुला चप्पे-चप्पे पर तैनाती की गयी थी. प्रशिक्षु आईएएस ने बताया कि आंशिक रूप से अतिक्रमण हटाया गया है. अतिक्रमणकारियों ने सामग्री नुकसान को देख स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समय की मांग की. उन्हें बुधवार तक का समय दिया गया है. अतिक्रमण मुक्त अभियान गुरुवार को फिर चलेगा और पैमाइश के अनुरूप चिह्नित स्थान तक तोड़ा जायेगा. प्रशासन के बुलडोजर से स्थानीय लोगों में मायूसी थी. प्रशिक्षु आइएएस ने बताया कि दिसंबर में योगदान देने के बाद शाहकुंड मुख्य बाजार में जाम की गंभीर समस्या थी, जिससे निजात के लिए कदम उठाया गया. वह दिन भर इस अभियान में सड़क पर डटे रहे. मौके पर बीडीओ राजीव रंजन सिंह, सीओ हर्षा कोमल, बीपीआरओ अविनाश कुमार सहित थाना के पुलिस जवान मौजूद थे.

शव को सड़क पर रख हत्यारोपित की गिरफ्तारी की मांग

शाहकुंड दीनदयालपुर पंचायत सुल्तानपुर गांव के मृतक मनोज सिंह का शव मंगलवार की सुबह परिजनों ने सड़क पर रख आवागमन ठप कर दिया. शव को सड़क पर रख जाम की सूचना पर शाहकुंड पुलिस पहुंची और परिजनों को आश्वासन दे जाम तुड़वाया गया. सड़क जाम से दो घंटे तक ग्रामीण पथ पर आवागमन बाधित रहा. परिजन मनोज सिंह के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. किसान मनोज सिंह को चांदनी चौक पर पटक-पटक कर दीनदयालपुर गांव मुकेश यादव ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. किसान का एक दिन पूर्व इलाज के क्रम में मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >