Bhagalpur News: शिक्षक के तबादला को लेकर शिक्षकों में उबाल, अधिसूचना रद्द करने की मांग

टीएनबी कॉलेज में शिक्षक संगठन ने डॉ कौशलेंद्र प्रसाद सिंह के तबादला को लेकर आपात बैठक बुलायी

– टीएनबी कॉलेज में शिक्षक संगठन ने डॉ कौशलेंद्र प्रसाद सिंह के तबादला को लेकर आपात बैठक बुलायी

– शिक्षकों ने कहा कि विवि से शिक्षकों को टारगेट कर मानसिक रूप से किया जा रहा प्रताड़ित

वरीय संवाददाता, भागलपुर

टीएनबी कॉलेज के फिजिक्स विभाग के हेड डॉ कौशलेंद्र प्रसाद सिंह का तबादला मुरारका कॉलेज में किये जाने पर शिक्षकों में उबाल है. सोमवार को टीएनबी कॉलेज में शिक्षक संगठन की आपात बैठक बुलायी गयी. इसमें 40 से अधिक शिक्षक-शिक्षिका शामिल हुए. डॉ कौशलेंद्र सिंह का तबादला को लेकर शिक्षकों ने बैठक में आक्रोश व्यक्त किया. शिक्षकों का कहना था कि विवि की तरफ से शिक्षकों को इस तरह से तबादला किये जाने से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. शिक्षकों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि विवि प्रशासन द्वारा कॉलेज के शिक्षकों को टारगेट किया जा रहा है. जबकि डॉ कौशलेंद्र प्रसाद सिंह की ईमानदारी व पठन-पाठन को लेकर दूसरे शिक्षक भी सराहना करते हैं. शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि विवि प्रशासन तबादला का पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त करे.

कॉपी जांच में छेड़छाड़ के आरोप में डॉ कौशलेंद्र का किया गया है तबादला

वहीं, डॉ कौशलेंद्र प्रसाद सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए शिक्षकों को बताया कि 30 सालों से ज्यादा समय से कॉलेज में सेवा दे रहे हैं. विद्यार्थियों के पठन-पाठन को लेकर सजग रहते हैं लेकिन विवि प्रशासन के द्वारा उनका तबादला मुरारका कॉलेज में कर दिया गया. विवि प्रशासन की तरफ से उनके ऊपर कॉपी जांच में छेड़छाड़ का गलत आरोप लगाया जा रहा है. जबकि उनके द्वारा कॉपी जांचने में गंभीरता बरती जाती है. कॉपी के खाली पेज को लाल इंक से काट देते हैं, तो उस कॉपी में छेड़छाड़ मेरे द्वारा कैसे किया गया. डॉ सिंह अपनी बातों को रखते हुए फफक पड़े.वहीं, टीएनबी कॉलेज शिक्षक संगठन के अध्यक्ष डॉ मुश्फिक आलम व सचिव असिस्टेंट प्रोफेसर निर्लेश कुमार ने कहा कि पूरे मामले में शिक्षक संगठन का शिष्टमंडल जल्द ही कुलपति से मिलकर पूरे मामले से अवगत करायेगा. साथ ही डॉ कौशलेंद्र प्रसाद सिंह का तबादला के पत्र को निरस्त कराने के लिए आग्रह किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >