Bhagalpur news हरपुर गांव की स्वीटी बनी बीएओ

शाहकुंड थाना क्षेत्र के हरपुर गांव की स्वीटी कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्रखंड कृषि पदाधिकारी की परीक्षा में परचम लहरा कर प्रखंड कृषि पदाधिकारी बनी है

शाहकुंड थाना क्षेत्र के हरपुर गांव की स्वीटी कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्रखंड कृषि पदाधिकारी की परीक्षा में परचम लहरा कर प्रखंड कृषि पदाधिकारी बनी है. स्वीटी ने इस कामयाबी को पहले प्रयास में ही हासिल की है और आगे की परीक्षा में शामिल हो गौरव हासिल करने की तमन्ना है. स्वीटी बचपन से ही मेघावी छात्रा थी और वर्ग मे अव्वल रहती थी. उसने बीडी एकेडमी अमरपुर से 10वीं, भागलपुर के न्यू हेरिजोन स्कूल से 12वीं और उत्तराखंड के हेमवंती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई की है. पिता बीएसएफ में एएसआई के पद पर कार्यरत है. बड़े पिता दिवाकर शर्मा मकंदपुर पंचायत के मुखिया रह चुके हैं. स्वीटी की इस कामयाबी से हरपुर गांव में हर्ष का माहौल है.

कहलगांव की स्वीटी बनी कृषि पदाधिकारी

बीपीएससी की परीक्षा पास कर कहलगांव के किसान की बेटी स्वीटी कुमारी ने 118वां स्थान प्राप्त कर प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद पर चयनित हुई है. स्वीटी के पिता रंजीत यादव किसान व माता हेमलता देवी कहलगगांव में आशा कार्यकर्ता है. उन्होंने बताया कि वह लोग अभी भी सिंया गांव में रहते हैं. स्वीटी 10वीं बौंसी के अद्धवैत मिशन व इंटर एसएसवी कॉलेज कहलगांव से की. डिग्री वीर कुंवर सिंह कॉलेज डुमरांव से कर बीपीएससी परीक्षा में शामिल हो अपने प्रथम प्रयास में ही 118 वां रैंक हासिल की है. स्वीटी की सफलता पर पंचायत के उप मुखिया मंगल यादव, अमल कुमार उर्फ गुड्डू, बिनोद साह, सुरेन्द्र तांती, जितेन्द्र सहित सैकड़ों ग्रामीणो ने बधाई दी है.

सजौर के राधानगर में आग से चार दुकानें राख

सजौर थाना क्षेत्र राधानगर चौक पर सोमवार की रात चार दुकानों में अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जल कर नष्ट हो गयी. आग की चपेट में संजय गोस्वामी, अनिल गोस्वामी, राजीव गोस्वामी, भाने गोस्वामी की दुकान जलकर नष्ट हुई हैं. रात्रि गश्ती में भ्रमण कर रहे सजौर थानाध्यक्ष सूरज सिंह 112 के चालक मुकेश झा की नजर आग पर पड़ी, तो वह स्वयं आग बुझाने के प्रयास में जुट गये. फायर ब्रिगेड की गाड़ी जबतक पहुंचती सजौर थानाध्यक्ष व ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया. आग से चाय और साइकिल की दुकान जल कर नष्ट हुई है. पीड़ित राधानगर गांव के दुकानदारों ने बताया कि आग से नुकसान का आवेदन सीओ को दिया जायेगा. सीओ हर्षा कोमल ने बताया कि कर्मचारी से जांच रिपोर्ट की मांग की गयी है. रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >