सुलतानगंज. 22 जुलाई से शुरू हो रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर डीएम डाॅ नवल किशोर चौधरी, एसएसपी आनंद कुमार ने सोमवार को संयुक्त रूप से संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान नामामि गंगे घाट, अजगैवीनाथ घाट, पार्किंग स्थल, नयी सीढ़ी घाट का मुख्य नियंत्रण कक्ष, सरकारी घर्मशाला, यात्री निवास, अजगैवीनाथ मंदिर, घाट रोड, बायपास रोड, कच्चा कांवारिया पथ, कृष्णगढ़ चौक सहित मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया. डीएम ने सभी विभागों को युद्ध स्तर पर तैयारी करने का निर्देश दिया.मेला में हर साल किन-किन स्थानों पर कौन सी व्यवस्था की जाती है इसकी जानकारी सदर एसडीओ धनंजय कुमार से ली. घाट पर मेला के दौरान गंगा स्नान के दौरान किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं. बताया गया कि सबसे अधिक चोरी की घटना होता है. चोरी की घटना को रोकने के चोर गिरोह के चिह्नित करने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि श्रावणी मेला देश विदेश से कांवरिया आते है. चोरी होना बहुत ही शर्मनाक है, इसे रोकना सभी का कर्तव्य बनता है. नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने डीएम को बताया कि नमामि गंगे घाट पर मेला का उद्घाटन होता है. घाट पर पेयजल की समस्या से अवगत कराया गया. डीएम ने एसटीपी के अधिकारी व पीएचइडी के अधिकारी को निर्देश दिया कि पेयजल के लिए घाट पर बोरिंग करा ले, ताकि कांवरिया को शुद्ध पानी मिलता रहें.
गंगा घाट के प्रवेश द्वार पर लगेगी स्कैनर मशीन
श्रावणी मेला में गंगा घाट जाने वाले मार्ग पर प्रवेश द्वार बनाया जायेगा. प्रवेश द्वार में स्कैनर मशीन लगायी जायेगा, ताकि चोरों पर निगरानी रखी जायेगी. डीएम ने कहा कि चोरों को किसी हाल में बख्शा नहीं जायेगा, उन पर कड़ी निगरानी पुलिस की रहेगी. थानाध्यक्ष को ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जर्जर तार, झुके पोल का मेंटेनेंस अविलंब करा ले. मेला के दौरान बिजली निर्बाध रूप से मिले इसकी वैकल्पिक व्यवस्था रखने का निर्देश दिया. डीएम के निरीक्षण के दौरान डीसी कुमार अनुराग, जिला चिकित्सा पदाधिकारी, सदर एसडीओ धनंजय कुमार, विधि व्यवस्था डीएसपी के साथ सभी विभाग के प्रमुख अधिकारी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
