SM College : हार्वेस्टिंग सिस्टम की होगी मरम्मत

एसएम कॉलेज में मंगलवार को विकास समिति की बैठक हुई. इसमें कॉलेजों से जुड़े विभिन्न एजेंडा पर चर्चा की गयी.

एसएम कॉलेज में मंगलवार को विकास समिति की बैठक हुई. इसमें कॉलेजों से जुड़े विभिन्न एजेंडा पर चर्चा की गयी. बैठक में कॉलेज के विभिन्न विभागों के लिए आरओ, रंग-रोगन, मरम्मती, शिक्षक आवास की मरम्मत, परीक्षा भवन के लिए आवश्यक बेंच-डेस्क, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की मरम्मत आदि कार्य के लिए समिति ने मुहर लगायी. बैठक की अध्यक्षता कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार सिंह ने किया. मौके पर सीसीडीसी डॉ अतुल चंद्र घोष, विवि के इंजीनियर संजय कुमार, इंजीनियर अंजनी कुमार, डॉ माला सिन्हा, डॉ अंजू कुमारी, डॉ मनोरमा कुमारी, डॉ मिथिलेश तिवारी, डॉ लोकेश कुमार आदि मौजूद थे.

टीएमबीयू के कुलपति का पुतला फूंका

एबीवीपी के छात्र नेताओं को हिरासत में लिए जाने का एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए विवि प्रशासनिक भवन के बाहर कुलपति का पुतला जलाया. परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि एबीवीपी के आंदोलन को पुलिस दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन परिषद आगे भी विद्यार्थी हित में आंदोलन करते रहेगा. मौके पर सौरव शर्मा, कोमल शर्मा, सनी चौधरी, गौतम साहू, प्रांजल वाजपेयी, शिवसागर, अंकित, अखिलेश, आशीष, प्रत्यूष आनंद, अंकित आनंद, अंकित राज आदि मौजूद थे.

विवि के छात्रों के भविष्य से हो रहा है खिलवाड़

एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री हैप्पी आनंद व जिला संयोजक रोहित राज ने कहा कि विवि से स्नातक पार्ट थ्री का अंकपत्र कॉलेजों को नहीं भेजा गया है. स्नातक सेमेस्टर वन का रिजल्ट जारी किया गया है, लेकिन अधिकतर छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग कर दिया गया. छात्रों के रिजल्ट को जानबूझ कर पेंडिंग किया जाता है, ताकि रिजल्ट के नाम पर छात्रों से वसूली की जा सके. एससी-एसटी वर्गों के स्टूडेंट्स व सभी वर्गों की छात्राओं का नि:शुल्क नामांकन प्रस्तावित है. बिहार के सभी विश्वविद्यालय में इसे लागू भी किया गया, लेकिन टीएमबीयू में पिछले सत्र में इसे लागू किया गया, लेकिन अगले सत्र से इसे हटा दिया गया. कुणाल पांडे ने कहा कि रिजल्ट के नाम पर विवि प्रशासन द्वारा छात्रों को आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है. परीक्षा दिये जाने के बाद भी अनुपस्थित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >