कंटेनमेंट इलाके में फंसे बीमार ने एसएसपी से मांगी मदद, पहुंचवायी दवा

भागलपुर : कोरोना पॉजिटिव पेसेंट पाये जाने के बाद सिकंदपुर और उससे सटे तीन किमी की परिधी को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. शनिवार को सिकंदरपुर के ही कोबी बाड़ी मोहल्ले के रहने वाले शिक्षक अंजनी कुमार डायबिटिज और हार्ट के मरीज हैं. दवा नहीं होने की वजह से उनकी स्थिति खराब […]

भागलपुर : कोरोना पॉजिटिव पेसेंट पाये जाने के बाद सिकंदपुर और उससे सटे तीन किमी की परिधी को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. शनिवार को सिकंदरपुर के ही कोबी बाड़ी मोहल्ले के रहने वाले शिक्षक अंजनी कुमार डायबिटिज और हार्ट के मरीज हैं. दवा नहीं होने की वजह से उनकी स्थिति खराब हो रही थी. जिसके बाद उन्होंने एसएसपी आशीष भारती द्वारा दिये गये हेल्पलाइन नंबर से मदद मांगी. हेल्पलाइन नंबर पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उनसे दवा और जिस दुकान में दवा मिलेगी इसकी जानकारी दी. जिसके कुछ ही देर बाद पुलिस पदाधिकारी और बल उनके घर पर सारी दवाओं को लेकर पहुंच गये. इसके लिये शिक्षक अंजनी कुमार ने भागलपुर एसएसपी का धन्यवाद दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >