श्याम भक्तों निकाली पालकी सह निशान शोभायात्रा

श्री सांवरिया सेवा ट्रस्ट भागलपुर की ओर से रविवार को देवी बाबू धर्मशाला परिसर में पांचवां श्री श्याम अमृत महोत्सव एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया.

अमृत महोत्सव सह वार्षिक उत्सव में उमड़ा सैलाब

श्री सांवरिया सेवा ट्रस्ट भागालपुर की ओर से पांचवें वार्षिक उत्सव में श्याम भक्तों ने 151 निशान को किया अर्पित

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट,

श्री सांवरिया सेवा ट्रस्ट भागलपुर की ओर से रविवार को देवी बाबू धर्मशाला परिसर में पांचवां श्री श्याम अमृत महोत्सव एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया. इसे लेकर गौशाला से भव्य श्री श्याम पालकी एवं निशान शोभायात्रा निकाली गयी, जो कि नगर भ्रमण करते हुए,उत्सव स्थल न्यू देवी बाबू धर्मशाला में पूरी हुई. इसमें बाबा की पालकी एवं 151 निशान यात्रा में शामिल हुई. पीले व केसरिया परिधान में श्यामभक्तों का सैलाब उमड़ा और बाबा श्याम को 151 निशान अर्पित किया गया.

कोलकाता के कलाकारों ने श्याम की भक्ति में श्रद्धालुओं को कर दिया भाव-विभोर

शोभायात्रा के बाद बाबा श्याम का भव्य दरबार देवी बाबू धर्मशाला में सजाया गया. कोलकाता के कलाकार राज गुरु और उनकी टीम, भागलपुर के उभरते कलाकार केशव सरावगी, हेमंत राजस्थानी एवं तान्या अग्रवाल ने बाबा श्याम का भजन प्रस्तुत कर श्याम भक्तों को भाव-विभोर कर दिया. आयोजन का नेतृत्व

अध्यक्ष राजीव गर्ग ने किया. आयोजन में मुख्य आकर्षण बाबा श्याम का भव्य दरबार, फूलों की होली, इत्र की वर्षा रही. श्याम भक्तों ने भजन का आनंद उठाया, तो कलाकारों ने ढोलक और झांझ से माहौल को संगीतमय कर दिया. राजस्थान के ढपली वादक ने अतिथियों का ध्यान अपनी ओर खींचा.

आयोजन में सदस्यों ने निभाई अहम भूमिका

आयोजन में महासचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष आतिशे जैन, संयोजक पंकज कानोड़िया, शोभायात्रा संयोजक प्रदीप शिवानीवाला, सह संयोजक विकाश गुप्ता, आयुष केजरीवाल, हरिओम अग्रवाल ,निखिल नीतीश, अभिषेक लडिया, रिंकू सरावगी, प्रवीण चूड़ीवाला, गौरव भिवानीवाला ,राज कमल पोद्दार, सोहन गोयनका, नरेश खेमका, सिंपल देवी ,सरिता गर्ग, मासूम नर्सरियां रूबी बाजोरिया, कृति गर्ग, राधिका झुनझुनवाला, सविता टिबरेवाल निकिता शर्मा, मनीष शर्मा ,अमित गोराडिया, अंकित सर्राफ, शालू खेमका, पवन शर्मा, मनीष साह, कार्तिक गुड्डेवाल, शोभानंद त्रिवेदी, केशव सरावगी, रितेश डोकानियां ,श्रेया जोशी ,शिवम अग्रवाल, कन्हैया मुनका ,मयंक टिबरेवाल ,अमित चूड़ीवाला, शालिनी सिंह, लक्ष्मी अग्रवाल, पूनम चूड़ीवाला, निकिता शर्मा ,विशाल शर्मा आदि का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >