Bhagalpur news श्रीमद्भागवत कथा अमृत तुल्य, मानव तन अमूल्य : आगमानंद

पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा अमृत तुल्य, मानव तन अमूल्य है.

पीरपैंती सुंदरपुर कृषि मैदान में श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस बुधवार को पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा अमृत तुल्य, मानव तन अमूल्य है. भगवान की महिमा अपरंपार है. ईश्वर की महिमा कोई जान, समझ नहीं सकता है. बालक प्रहलाद की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि बालक प्रहलाद असुर राज हिरण कश्यप का पुत्र और भगवान विष्णु का परम भक्त था. हिरणकश्यप चाहते थे कि मेरा पुत्र भगवान विष्णु का भक्ति न करें, मेरा गुणगान करें. पिता ने प्रहलाद को भगवान भक्ति से रोकने के लिए बहुत कोशिश की. प्रहलाद के अटूट भक्ति से भगवान विष्णु नरसिंह का अवतार लेकर हिरन कश्यप का वध किया. भक्त प्रहलाद की रक्षा की. स्वामी जी ने ईश्वर प्राप्ति का साधन तपस्या के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण के श्रवण की महिमा का आख्यान संगीत मय प्रस्तुति के साथ किया. यज्ञाचार्य पंडित अनिरुद्ध शास्त्री के नेतृत्व में वैदिक विद्वानों के हवन पूजन में मुख्य यजमान राज आनंद, सिंपी कुमारी, अनिल कुमार साह, रेखा देवी, पप्पू मंडल, श्वेता देवी सहित अन्य यजमान हवन पूजन में लगे रहे.

पीरपैंती में भारत स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण का समापन

पीरपैंती भारत स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का दीक्षांत सह समापन समारोह मवि हरदेवचक में हुआ. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभाकर पासवान, नीरज कुमार, रेणु कुमारी, हरेराम निराला, मुकेश आजाद, अलका वर्मा ,आशीष आनंद और रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया. 60 बच्चों को स्कार्फ,बैज, बागल देकर सम्मानित किया गया . जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद ने बच्चों को नीले झंडे तले दूसरों की सहायता, समाज सेवा, देश सेवा की प्रतिज्ञा दिलवायी. वरिष्ठ शिक्षक नीरज कुमार ने कहा स्काउट प्रशिक्षण के बाद बच्चों में अनुशासन, शारीरिक और नैतिक क्षमता में विकास हुआ प्रशिक्षण के बाद बच्चों में नयी-नयी प्रतिभा और नया उत्साह देखने को मिला. एकल प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प लेते हुए पायल, छोटी, प्रिंसी, प्रतीक, सविता, खुशी सागर, मधु ,सोनाक्षी, लाखों को प्लास्टिक टाइड टनर्स का बैज से सम्मानित किया गया. प्रिंसी ने कहा पढ़ाई के साथ-साथ स्काउट के क्षेत्र में भी राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करना लक्ष्य है. छोटी ने कहा बड़ा अफसर बन कर समाज सेवा करूंगी. शिक्षिका रेनू कुमारी ने कहा प्रत्येक विद्यालय में स्काउट गाइड संस्था होनी चाहिए, ताकि बच्चों में नयी-नयी प्रतिभा का संचार हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >