Shravani Mela 2022 LIVE: सुल्तानगंज से रिकॉर्ड 70 हजार कांवरियों ने गंगा नदी से उठाया जल, देखें तस्वीरें

Shravani Mela 2022 LIVE: श्रावणी मेले की शुरुआत के हफ्ते भर बाद मौसम ने करवट ली और बारिश ने कांवरियों को राहत दी है. बाबाधाम के कांवरिया पथ की ताजा जानकारी और तस्वीरें देखें prabhatkhabar.com पर

4:58 PM. 23 Jul 22 4:58 PM. 23 Jul

सुल्तानगंज से रिकॉर्ड 70 हजार कांवरियों ने गंगा नदी से उठाया जल

सुल्तानगंज स्थित अजगैवीनाथ धाम से शनिवार को एक दिन में रिकॉर्ड 70 हजार से ज्यादा कांवरियों ने गंगा नदी से जल उठाया और देवनगरी बाबा वैद्यनाथ धाम की ओर अपने कदम बढ़ाए. सावन के महीने में जारी श्रावणी मेला के दौरान मौसम में ठंडक की वजह से कांवरियों में खुशी की लहर है. शिवभक्त बम भोले के नारे लगाकर कांवरिया पथ पर प्रस्थान करते नजर आए.

4:58 PM. 23 Jul 22 4:58 PM. 23 Jul

सोमवार को जल चढ़ाने के लिए कांवरिया पथ पर उमड़ी भक्तों की भीड़

बाबा बैद्यनाथ पर सोमवारी जल चढ़ाने के लिए बढ़ी तादाद में कांवरियों ने शनिवार को सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाकर स्नान किया. इसके बाद विधि विधान के साथ ताम्र पात्र व अन्य पात्रों में जल लेकर बाबाधाम की ओर पूरी आस्था के साथ बोल बम का महामंत्र जाप करते आगे बढ़ते नजर आए. कांवरियों के मुखारविंद से निकल रहे बोल बम के महामंत्र से वातावरण गुंजायमान होता रहा.

4:58 PM. 23 Jul 22 4:58 PM. 23 Jul

देवघर जाने के दौरान रास्ते में दो कांवड़ियों की हुई मौत

सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर कार द्वारा बाबाधाम जाने के दौरान कटोरिया में अचानक तबीयत बिगड़ने से उत्तरप्रदेश के महाराजगंज जिला के एक कांवरिया की मौत हो गयी. वे अपनी ही कार से पांच साथियों के साथ देवघर जा रहे थे. घटना को लेकर साथी कांवरियों में कोहराम मचा हुआ है. मृत कांवरिया की पहचान महाराजगंज जिला के फरिंदा गांव निवासी राधेश्याम जायसवाल के पुत्र राजेश कुमार जायसवाल (48 वर्ष) के रूप में हुई है.

3:30 PM. 23 Jul 22 3:30 PM. 23 Jul

सावन मेला में बदला मौसम का मिजाज

सावन (Sawan 2022) के आठवें दिन गुरुवार को जमकर मेघ बरसे. इससे मौसम सुहाना हो गया. तपती धूप व उमस भरी गर्मी से कांवरियों को राहत मिली. अब तक के आठ दिन में गुरुवार को सर्वाधिक संख्या (1.25 लाख) में कांवरियों ने जल उठाया. कृष्ण पक्ष अष्टमी को कांवरियों का रैला बाबाधाम की यात्रा पर निकलता रहा. सावन की दूसरी सोमवारी पर भी कई कांवरिया बाबाधाम में जलार्पण करने के लिए गुरुवार को बाबाधाम की यात्रा पर निकले.

मुख्य बातें

Shravani Mela 2022 LIVE: श्रावणी मेले की शुरुआत के हफ्ते भर बाद मौसम ने करवट ली और बारिश ने कांवरियों को राहत दी है. बाबाधाम के कांवरिया पथ की ताजा जानकारी और तस्वीरें देखें prabhatkhabar.com पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >